सियासी रणनीति : मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर भी भाजपा की नजर
भोपाल l राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट पर भी भाजपा की नजर है और भाजपा ऐसे प्रत्याशी की तलाश में है, जो कांग्रेस विधायकों के भी कुछ वोट जुटा सके और तीसरी सीट पर जीत आसान हो जाए l भाजपा एक बार फिर उसी फार्मूले पर विचार कर रही है, जिस फार्मूले पर कांग्रेस विधायकों ने बगावत करके NDA प्रत्याशी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की थी l राष्ट्रपति चुनाव सबको याद है ,राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मध्यप्रदेश के आदिवासी विधायकों ने वोटिंग की थी l भाजपा एक बार फिर इसी पैटर्न पर चलकर राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए ऐसे आदिवासी चेहरे की तलाश में है, जिसे आदिवासी प्रत्याशी के नाम पर कांग्रेस के आदिवासी विधायकों के वोट भी मिल सके जिससे तीसरी सीट जीतने में आसानी हो जाएगी वहीं कांग्रेस की भी अब मजबूरी है कि यदि भाजपा आदिवासी प्रत्याशी को राज्यसभा की तीसरी सीट पर उतारती है तो निश्चित तौर पर कांग्रेस को भी आदिवासी प्रत्याशी को ही टिकट देनी होगी l


