पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के बाद आज वोटों की गिनती में बीजेपी की प्रचंड सुनामी दिखी l चुनाव आयोग की तरफ से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, फाल्टा में 15 राउंड की मतगणना के बाद देबांग्शु पांडा ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है l पांडा को अब तक 94,460  वोट मिल चुके हैं l वह अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी सीपीएम उम्मीदवार शंभुनाथ कुर्मी के खिलाफ 62,402 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं l दूसरी तरफ इस सीट से पहले विधायक रहे और टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान को अभी तक  5134 वोट मिले हैं और उनकी जमानत जब्त होनी तय मानी जा रही है l