नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी संगठन में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं l बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं l दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं l हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं और उनके पास सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी है l वह वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे l पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं l पंजाब चुनावों में एक साल से भी कम समय बचा है और पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह नए नेता को पार्टी के संगठन की कमान सौंप दी है l केवल सिंह ढिल्लों पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए हैं वहीं अर्चना गुप्ता को हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया l