मंत्री विजयवर्गीय एवं मंत्री प्रतिमा बागरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया
भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री श्रीमति प्रतिमा बागरी ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री श्रीमति प्रतिमा बागरी ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी जनसमस्याओं को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।


