दतिया में देर रात कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के सामने हाईवे पर डटे हुए हैं l पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद झांसी और ग्वालियर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट करके वायपास से निकाला है lइस दौरान दोनों ओर के वाहन चालक दो घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे l
उधर, सूत्रों ने बताया कि शनिवार को नरोत्तम मिश्रा समर्थक दिल्ली जाएंगे और आशुतोष तिवारी की जगह नरोत्तम मिश्रा को टिकट देने की मांग करेंगे l चर्चा है कि नरोत्तम मिश्रा भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं l राजनीतिक हलकों चर्चा है कि बीजेपी ने यह चौंकाने वाला फैसला काफी सोच-समझकर और जमीनी फीडबैक के आधार पर लिया है लेकिन जमीनी संगठन में नरोत्तम मिश्रा का दबदबा इस कदर हावी है कि पूरी की पूरी जिला इकाई बगावत पर आमादा हो गई है l क्या नाराज जिला संगठन के दबाव में आकर बीजेपी आलाकमान अपना फैसला बदलेगा? और यदि फैसला नहीं बदलता है, तो डॉ. नरोत्तम मिश्रा अपने इन उग्र समर्थकों को कैसे शांत कराएंगे l