तेलुगु फिल्मों के जाने माने अभिनेता भारत कांत का दुर्घटना में निधन
तेलुगू सिनेमा जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। एक भीषण सड़क दुर्घटना में अभिनेता भरत कांत और जाने-माने सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक की मौत हो गई है। अचानक हुए हादसे ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना से फिल्म जगत में गहरा शोक छा गया है। यह दुर्घटना आउटर रिंग रोड पर बोंग्लूर गेट के पास हुई, जब वे नेल्लोर से हैदराबाद की ओर कार से जा रहे थे। ऐसा लगता है कि पीछे से तेज़ रफ़्तार में आ रही एक कंटेनर लॉरी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि हीरो भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर त्रिलोक की मौके पर ही मौत हो गई।


