इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने संकल्प लिया है कि जब तक सभी बंधक वापस नहीं आ जाते, इजरायल गाजा समझौते के बाकी हिस्सों पर कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने यरूशलम में एक बैठक में ये बातें कहीं। गाजा में शहीद सैनिक परिवारों का प्रतिनिधित्व करने वाले दक्षिणपंथी ग्वुरा फोरम के सदस्यों से बातचीत में नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा युद्धविराम योजना का कोई भी अन्य पहलू तब तक आगे नहीं बढ़ेगा जब तक कि सभी बंधकों की रिहाई नहीं हो जाती। उधर, इस्राइली सैनिकों ने दक्षिणी गाजा शहर में स्थित जॉर्डन अस्पताल से सटी एक सुरंग का पता लगाया है। यह 1.5 किलोमीटर लंबा है।