मुंबई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार, 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर, बॉलीवुड के सितारे सोशल मीडिया के ज़रिए प्रधानमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएँ दे रहे हैं। सनी देओल, करण जौहर, विक्रांत मैसी, अजय देवगन और विक्की कौशल जैसे सितारों ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की 'कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता' की सराहना की है।