मध्य प्रदेश विधानसभा में गले मिले मोदी और ट्रंप
भोपाल l मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र में सोमवार को सदन के बाहर कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा l भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों के लिए खतरा बताते हुए प्रदर्शन किया l नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में सभी कांग्रेस विधायक महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए l



