चोटिल हुए भारतीय उप कप्तान श्रेयस अय्यर
सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान भारतीय उपकप्तान श्रेयस अय्यर एक साधारण लगने वाले डाइविंग कैच के तुरंत बाद वह अचानक पेट पकड़कर मैदान पर गिर पड़े और उनकी हालत कुछ ही मिनटों में गंभीर होती दिखी। मौजूद जानकारी के अनुसार, अय्यर के स्प्लीन में चोट लगने से आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो गया था, जिसके कारण उनका ब्लड प्रेशर अचानक गिरने लगा और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया हैं।पहले एक्स-रे में सिर्फ पसलियों में चोट का अंदेशा लगा, लेकिन सीटी स्कैन में स्प्लीन में ग्रेड-2 लेसरेशन और इंटरनल ब्लीडिंग की पुष्टि हुई। सूत्रों के मुताबिक यह स्थिति समय रहते नियंत्रित नहीं होती तो जानलेवा साबित हो सकती थी। राहत की बात यह रही कि डॉक्टरों ने बिना सर्जरी के ही ब्लीडिंग रोकने में सफलता पाई हैं।


