भारतीय क्रिकेट टीम को लग रहे एक के बाद एक झटके
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई बुधवार से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट खेलेगी। लेकिन उससे पहले भारत को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। जहां अर्शदीप सिंह और आकाशदीप के चोट ने भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दोनों ही गेंदबाज मैनचेस्टर मैच से बाहर होने की कगार पर हैं। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-2 से पीछे चल रहा है। जिस कारण भारत को मैनचेस्टर मैच को हरहाल में जीतना होगा जिससे सीरीज बराबरी पर हो।



