भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 से बराबर कर दिया है। ओवल के केनिंग्टन में खेला गया टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया। 2-2 से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही, लेकिन इसे टीम इंडिया के लिए सीरीज जीत ही समझा जाना चाहिए, क्योंकि इंग्लैंड को पहले मैच में बड़ी जीत मिली थी, लेकिन भारत ने अगला ही मैच जीतकर दमदार वापसी की थी। हालांकि, लॉर्ड्स में भारत को हार मिली थी, लेकिन मैनेचेस्टर टेस्ट ड्रॉ रहा था।