मुंबई -  2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एबी डीविलियर्स ने कहा कि आईपीएल में पूर्ण कालिक समय दे पाना मुश्किल है। हालांकि, आरसीबी के साथ उनका रिश्ता मजबूत है। अगर बेंगलुरु फ्रेंचाइजी को महसूस होता है कि टीम से जुड़ने के लिए उनके लिए कोई भूमिका है तो वो उसे अपनाने के लिए तैयार हैं। साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी में लौटने के संकेत दिए हैं। एबी ने भविष्य में आरसीबी के कोच या मेंटर की भूमिका निभाने की इच्छा जताई है।