भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज़ 2-1 से भारत के नाम रही हैं। आखिरी मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया, जिसके बाद टीम इंडिया ने यह सीरीज़ अपने नाम की हैं। बता दें कि यह मुकाबला पूरी तरह बिक चुका था, लेकिन छह ओवर पूरे न होने के कारण दर्शकों को पूरे पैसे वापस किए जाएंगे।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की थी। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पहले 4.5 ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन जोड़ दिए थे। इसी बीच मैदान के आसपास बिजली गिरने और फिर तेज़ बारिश ने खेल रोक दिया, जिसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका हैं।

अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया और कुल 163 रन बनाए हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा, “मैं इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था, हमारी योजना स्पष्ट थी और हमने उसे अच्छी तरह लागू किया।”