दबंगों ने युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर कच्ची शराब पिलाई, जूतों और डंडो से बेरहमी से पीटा,युवक को बचाने आई पत्नी को भी पीटा
छतरपुर जिले के नौगांव थाना अंतर्गत चंद्रपुर गांव में एक युवक का अपहरण कर घर में बंधक बनाकर मारपीट का मामला सामने आया है l मौके पर पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ भी मारपीट की गई है l पत्नी की गोद में छोटा बच्चा भी था l इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं l पीड़ित चंद्रभान कुशवाहा के अनुसार वह 26 दिसम्बर को अपनी मां को छोड़कर वापस अपनी पत्नी व भांजी को लेकर आ रहे थे। रास्ते में एक गली में धनप्रसाद यादव, हरकत यादव, ब्रजेश यादव, भुजवल यादव, प्रद्युम्न यादव और कंदू यादव ने उन्हें जबरन पकड़कर अपने घर ले गए। वहां जबरन शराब पिलाई और इसके बाद सिर, पीठ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर बुरी तरह पिटाई की lथाने में सूचना देने पर पुलिस पहुंची तब आरोपी पति को छोड़कर भाग गए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गर्रोली चौकी से राजेश यादव आकर रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दे रहा था। पुलिस पर अपनी मनमर्जी से रिपोर्ट लिखने का भी आरोप लगा है। आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि 22 जनवरी 2025 को उसके छोटे भाई कामता कुशवाहा के साथ भी इन्हीं लोगों ने मारपीट की थी, लेकिन उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़त परिवार ने एसपी से आरोपियों पर कार्रवाई कर उसे न्याय देने की मांग की है।



