जब कांग्रेस पर ही भड़क गई कांग्रेस नेत्री AIMIM में जाने की दे डाली धमकी
इंदौर l नगर निगम की बैठक में ‘वंदे मातरम’ को लेकर भाजपा ने जोरदार हमला बोला था। जबकि रुबीना ने सदन में वंदे मातरम नहीं गाने के पीछे अपनी धार्मिक वजह बताई थी। पार्षद ने तो यहां तक कह दिया था कि किसी के बाप में दम हो तो हमसे यह कहलवाकर दिखाएं। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए खुद को विवाद से अलग करने की कोशिश की। वहीं अब यह लड़ाई पार्षद रूबीना इकबाल खान और उनकी पार्टी के बीच आकर थम गई है। रुबीना ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी भाड़ में जाए। उन्हें सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए, लेकिन जब ऐसे मौके आते हैं तो वह अपना पल्ला झाड़ लेती है।पार्षद इतने में ही नहीं रुकीं, बल्कि पार्टी बदलने तक की धमकी दे डाली और कहा कि वह ओवैसी की पार्टी में चली जाएंगी। मुंबई में वे बहुत वोटों से सीटें जीतते हैं। पार्षद ने कहा कि कांग्रेस से उनका कोई अनुबंध थोड़ी है। शिकायत करनी है तो कर दें।


