कनाडियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस ने अपनी 2025 की सार्वजनिक रिपोर्ट में बताया कि कनाडा में सक्रिय खालिस्तानी उग्रवादियों की गतिविधियां लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा-आधारित खालिस्तानी चरमपंथियों की हिंसक गतिविधियों में संलिप्तता न केवल देश की सुरक्षा बल्कि कनाडा के हितों के लिए भी खतरा पैदा कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ये तत्व कनाडाई नागरिकों के साथ जुड़े होते हैं और देश के संस्थानों का उपयोग करके अपने हिंसक एजेंडे को आगे बढ़ाते हैं। साथ ही, ये लोग समुदाय के लोगों से धन एकत्र करते हैं, जिसे बाद में हिंसक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।