दिन दहाड़े युवती के अपहरण मामले में नया मोड़,युवती निकली लुटेरी दुल्हन ..
ग्वालियर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण मामले ने बवाल खड़ा कर दिया था l जब पुलिस ने पड़ताल की तो वह मामला अपहरण का नहीं बल्कि कोई दूसरा ही निकला l दरअसल युवती ने मानसिक रूप से कमजोर एक युवक से दो लाख रुपए ऐंठकर नोटरी पर शादी की थी l शादी के बाद जब दूल्हा और दुल्हन को परिवार वाले कार में बैठाकर घर लेकर जाने लगे तभी दाल बाजार के पास लुटेरी दुल्हन के साथियों ने नकाबपोश बनकर उसका अपहरण कर लिया l पूरा खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है फिलहाल लुटेरी दुल्हन पूनम गौड़ फरार है, पुलिस ने हीरा ठाकुर, बंटी धाकड़ और शिवानी को गिरफ्तार कर लिया है l जल्द ही लुटेरी दुल्हन पूनम गौड़ भी गिरफ्तार होगी और उसके कई राज भी खुलेंगे l



