कार में युवक, सिर में लगी गोली, पुलिस ने कांच तोड़कर गेट खोला और शव को निकाला
इंदौर के लसूडिया क्षेत्र अंतर्गत महालक्ष्मी नगर में एक पुजारी सतीश शर्मा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शव एक कर में मिला है ,कार का कांच तोड़कर पुजारी के शव को बाहर निकाला गया है l परिस्थितियांं पूरी तरह संदिग्ध हैं, कार के अंदर उन्हें गोली लगी है और कार के भीतर ही पिस्टल मिली है, गेट अंदर से लाक था इसलिए मामला पूरी तरह से उलझा हुआ है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या l पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद ले रही है l कोई क्लू मिलने के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी फिलहाल जांच जारी है l



