शिवपुरी के ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुषमा मेडिकल स्टोर पर ग्वालियर की चिरायु फार्मेसी कंपनी ने छापा मार कार्रवाई की है l इस मेडिकल स्टोर पर  चिरायु फार्मेसी कंपनी का टैग लगाकर नकली दवाइयां बेंची जा रही थी l मामला असली ब्रांड लगाकर उसके अंदर नकली दवाइयां बेचने का है l चिरायु फार्मेसी कंपनी ने मय सबूत के सारी जानकारी औषधि प्रशासन विभाग को दी है l अब जिला औषधि प्रशासन विभाग कार्रवाई करेगा l