छिंदवाड़ा। कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन द्वारा विकासखंड बिछुआ के ग्राम खमारपानी किसान चैपाल ली गई। मृदा को स्वस्थ रखने हेतु मिटटी नमूने के विष्लेषण के आधार पर कृषि वैज्ञानिक की अनुषंसा के आधार पर संतुलित उर्वरकों के उपयोग एवं खेत बचाओं अभियान के तहत प्राकृतिक / जैविक खेती को अधिक से अधिक अपनाने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किया गया। कृषकों के साथ उर्वरक वितरण की ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ई-टोकन बुक कर समय पर उर्वरकों के उठाव हेतु कृषको से चर्चा की गई। 

उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग करने की सलाह दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव के प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. आर के झाडे ने किसानों को बताया कि एनपीके उर्वरक डीएपी से बेहतर विकल्प है, किसान भाई इसका उपयोग करे। साथ ही अनुरोध किया गया कि मक्का फसल में यूरिया उर्वरक का अधिक उपयोग न करे, जितनी मात्रा अनुषंसित है, उतनी मात्रा में यूरिया का उपयोग करे। 

उक्त भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाडा श्री अग्रिम कुमार, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रभात मिश्रा, तहसीलदार, कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव के प्रमुख वैज्ञानिक डाॅ. आर के झाडे, उप संचालक पषुपालन विभाग श्री एचजीएस पक्षवार, उप संचालक उद्यानिकी श्री एम एल उइके, जिला विपणन अधिकारी छिंदवाडा सुश्री अंकिता गुरनानी एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।