नई दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान  हिंसा भड़क गई l दिल्ली पुलिस के अनुसार नई दिल्ली इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद चलो’ विरोध मार्च के हिंसक हो जाने के कारण कई सीनियर अधिकारी समेत 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए और लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है l

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बार-बार की गई अपील और कानूनी निर्देशों की अनदेखी करते हुए निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया l आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिस पर पथराव किया, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया l

 इस हिंसा में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. घायलों में स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं l कई महिला पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की जानकारी  है l वहीं, झड़प के दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की सूचना है l शेष घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण (MLC) कराया जा रहा है l 

मामले में करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है l  दंगा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है l पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने और हिंसा में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी l दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने अस्पताल जाकर घायल जवानों से मुलाकात की ,उन्होंने पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना और उत्साहवर्धन भी किया l अनुराग कुमार ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया l