नई दिल्ली । शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग है।संसद मार्च के दौरान पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया गया।'संसद चलो' मार्च के दौरान दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगह नोकझोंक देखने को मिली। सुरक्षा के मद्देनजर पांच प्रमुख मेट्रो स्टेशन अस्थायी रूप से बंद किए गए और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहा। जंतर-मंतर से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक, पूरी तस्वीरें फोटो गैलरी में देखें।दिल्ली में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव, पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद से जंतर-मंतर तक मार्च कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इतनी अड़ियल और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं है।