मंत्री श्री काश्यप ने ली भोपाल मेट्रो के शीघ्र संचालन कार्य की जानकारी
भोपाल l एसएमएमई एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मंगलवार को अक्टूबर माह में प्रारंभ होने वाली मेट्रो ट्रेन की तैयारियों की समीक्षा की।
मंत्री श्री काश्यप ने इस संबंध में मेट्रो के एम.डी. श्री एस कृष्णा चेतन्य, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश चन्द्र शाक्य और मैट्रो के जनरल मैनेजर हरिओम शर्मा से चर्चा कर जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिये।



