भोपाल l सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने प्रदेश के नागरिकों और विशेष रूप से उद्यमी जगत को रंगों के पावन पर्व 'होली' की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री श्री काश्यप ने कहा है कि होली का यह त्यौहार हमारे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कामना की है कि रंगों का यह उत्सव सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

मंत्री श्री काश्यप ने विशेष रूप से एमएसएमई सेक्टर से जुड़े लघु उद्यमियों, शिल्पकारों और स्टार्टअप्स को प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ बताते हुए विश्वास जताया कि जिस तरह होली के विविध रंग मिलकर एक सुंदर परिवेश बनाते हैं, उसी तरह हमारे उद्यमियों का परिश्रम और नवाचार आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को चरितार्थ करेगा।