एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
जबलपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत आज दादा ईश्वरदास रोहाणी वार्ड की प्रियदर्शिनी कॉलोनी में आयोजित पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद एवं प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह शामिल हुए।
इस अवसर पर अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता कर स्वच्छ एवं हरित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकुंज विज, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, उपाध्यक्ष श्री प्रशांत केशरवानी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, महामंत्री श्री सोनू बचवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


