मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि मिलने पर कृषक कृष्णा ने सीएम का माना आभार

बैतूल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अन्नदाताओं का मान बढ़ाएं जाने और उनके जीवन में खुशहाली लाने के उद्देश्य से प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सहित अन्य योजना चलाई जा रही है, जिससे बैतूल जिले के ग्राम बारव्ही निवासी कृषक श्री कृष्णा लोखंडे काफी खुश है। किसान कृष्णा लोखंडे बताते है कि यह योजना हर किसान के लिए एक वरदान के समान है और उनके जैसे छोटे तबके के लाखों किसानों के लिए बड़ा सम्मान है। प्रदेश के करोड़ों किसान और उनके परिवार राज्य सरकार की इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को यह सम्मान लगातार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024-25 की तीसरी किस्त के रूप में 2 हजार की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि को वे कृषि कार्य में उपयोग करते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत वर्ष में कुल 6 हजार की राशि तीन समान किस्तों में प्राप्त होती है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।