दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। वैसे तो दिल्ली के सीएम के रूप में प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, आशीष सूद ,कपिल मिश्रा समेत कई नेताओं के नाम चल रहे हैं। लेकिन दिल्ली के सीएम के लिए अचानक एक और नेता की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। ये नाम हर किसी को चौंका सकता है। वो नाम रविंद्र सिंह नेगी का है। रविंद्र सिंह नेगी दिल्ली में हिंदुओं के फायर ब्रांड नेता कहे जाते हैं। घुसपैठियों और बांग्लादेशी मुसलमानों पर खुलकर बोलते रहते हैं। नेगी ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अवध ओझा को चुनाव में शिकस्त दी है। वो उत्तराखंड मूल के हैं। नेगी पटपड़गंज इलाके में एक चर्चित नाम हैं। मुख्यमंत्री और मंत्री पद के लिए सबसे आगे माने जाने वालों में परवेश वर्मा शामिल हैं, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से चुनाव में आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया, और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय सहित अन्य भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं।