भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र और ग्वालियर संभाग क्रिकेट संघ (जीडीसीए) के उपाध्यक्ष श्री आर्यमन सिंधिया को मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) का निर्विरोध चुने अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि ऊर्जावान युवा श्री आर्यमन सिंधिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री आर्यमन को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।