मुख्यमंत्री निवास में हुआ कमला का आगमन, दौड़ी खुशी की लहर
भोपाल। महालक्ष्मी व्रत पूजन के दिन मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में गाय ने एक बछिया को जन्म दिया है l मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उस बछिया का नाम कमला रखा है l प्रतिदिन की तरह मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी गायों को रोटी खिलाई और नवजात बछिया कमल को गोद में लिया और दुलार करते रहे l पहली बार मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में किसी बछिया का जन्म हुआ है l मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कहना है कि यह बहुत ही शुभ संकेत है, उन्होंने गोपालन पर जोर देते हुए कहा कि यह हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है l



