इंदौर में सीएम डॉ मोहन यादव की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। यहां सीएम के काफिले के बीच एक व्यक्ति सड़क पार कर गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

मामला मरीमाता चौराहे के पास का है। दरहसल, यहां सीएम का काफिला गुजर रहा था, इसी दौरान एक व्यक्ति उनके काफिले के बीच सड़क पार कर गया। बताया जा रहा है कि वो नशे के हालत में था। जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया और व्यक्ति को काफिले से दूर हटाया। इस घटना के बाद सीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।भागीरथपुरा में दूषित पानी से बीमार पड़े लोगों के मामले में सीएम इंदौर पहुंचे हुए हैं। जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती लोागों से मुलाकात की है l