मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की रंग पंचमी पर्व की मंगलकामनाएं
भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रंग पंचमी के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रंगपंचमी की मंगलकामनाएं करते हुए कहा है कि रंगों का यह त्यौहर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में उत्साह और उल्लास की वृद्धि करे।



