भोपाल l नागरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में स्वयंसेवकों की भूमिका को सशक्त करने के उद्देश्य से “मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026” का समापन18 मार्चको होमगार्ड्स परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद भोपाल में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की जाएगी तथा स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न डेमो का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक तैयारियों का प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण रहेगा।