जल है तो कल है, जल ही जीवन है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि जल है तो ही सुरक्षित हमारा आने वाला कल है। जल ही जीवन है, यह सूत्र हम सबको आत्मसात करना ही होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त अमूल्य उपहार और समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। हमें जल की एक-एक बूंद का महत्व समझते हुए इसे बचाना है। आइए, हम सब संकल्प लें कि जल संरक्षण के प्रयासों में सदैव सहभागी बनेंगे।


