भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नालंदा (बिहार) के शीतला माता मंदिर में हुई दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।