भोपाल । राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के तत्वावधान में “समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन” का आयोजन दिनांक 06 अप्रैल को प्रातः 09:00 बजे लाल परेड ग्राउण्ड, जहांगीराबाद भोपाल में किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा विभिन्न आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा स्लिथरिंग, भवन में प्रवेश तकनीक, हाउस इंटरवेंशन, वीआईपी सुरक्षा, क्राव मागा (UAC), K-9 डॉग स्क्वॉड द्वारा आईईडी की पहचान, बम निष्क्रियकरण, एंटी-ड्रोन तथा अंडर वॉटर डाइविंग प्रदर्शन शामिल हैं।
कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा, महानिदेशक एनएसजी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे ।