भारत-बांग्लादेश सीमा पर हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। एक तरफ भारत अपनी सीमाओं को मजबूत करने में जुटा है, तो दूसरी ओर बांग्लादेशी घुसपैठिये लगातार नए रास्ते तलाश कर भारत में दाखिल होने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन भारत ने साफ संकेत दे दिया है कि सीमा पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और हर घुसपैठिये को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

 मेघालय सरकार ने भी भारत-बांग्लादेश सीमा के साथ बेहद महत्वपूर्ण रानीकोर-राताचेरा सड़क निर्माण में तेजी लाने की मांग की है। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस सड़क परियोजना के लिए सहयोग मांगा है।