राजगढ़ l जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भैंसवामाता मंदिर पहुंचने पर उनका पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर आदिवासी नृत्य दल ने पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ अपनी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। वहीं, नन्हीं बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक रीति - रिवाजों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल, विधायक नरसिंहगढ़ श्री मोहन शर्मा, विधायक राजगढ़ श्री अमर सिंह यादव तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे।

     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भैंसवामाता एवं माता बिजासन के दर्शन कर पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि - विधानपूर्वक पूजा - अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख - समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की। पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भैंसवामाता मंदिर के प्रस्तावित स्वरूप का अवलोकन किया तथा मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तावित कार्यों की जानकारी प्राप्त की।