मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती गंगा मकवाणा के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल l मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा की माताजी श्रीमती गंगा मकवाणा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। गंगादेवी मकवाना की अंतिम यात्रा में पुलिस विभाग के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, समाजजन और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो गया। लोगों ने डीजीपी कैलाश मकवाना और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं हैं।


