मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अपना उल्लेख गोपालक के रूप में गर्व से करते हैं।  
मुख्यमंत्री निवास में उन्होंने गौमाता रखते हुए  पूजन का नियम बनाया हुआ है।  
आज मऊगंज  ज़िले के प्रवास के दौरान भी उन्होंने गौपूजन किया। इस दौरान वे जंगल में विचरण करने वाली गौमाताओ को अपनी एक आवाज में अपने पास बुलाने की कला रखने वाले रकरी गांव के गौसेवक सौखीलाल यादव से मिले और उसकी कला को सराहा।