आधुनिक युग में साइबर अपराधियों ने निपटना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, इसे सजगता एवं जागरूकता से किया जा सकता है परास्त : पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार
भोपाल l साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन जागरूकता हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार के मार्गदर्शन में संचालित "सेफ क्लिक अभियान 2.0" के अंतर्गत आज थाना रातीबड़ क्षेत्रांतर्गत आर.डी. मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में व्यापक साइबर जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के नवीन तरीकों से अवगत कराते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, विशिंग, स्मिशिंग, फर्जी निवेश योजनाएं, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, यूपीआई एवं क्यूआर कोड फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, ओटीपी एवं बैंकिंग गोपनीय जानकारी की सुरक्षा सहित विभिन्न साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की, साथ ही कहा कि आधुनिक युग में साइबर अपराधियों ने निपटना पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, इसे सजगता एवं जागरूकता से ही इसे रोका जा सकता हैl छात्र-छात्र एवं शिक्षकों को बताया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, मोबाइल या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें साइबर सुरक्षा के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर लगभग 1500 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार, पुलिस उपायुक्त क्राइम/जोन 01 श्री अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे, सहायक पुलिस आयुक्त टीटी नगर श्रीमती अंकित खातरकर, थाना प्रभारी रातीबड़ उप निरीक्षक रास बिहारी शर्मा, उप निरीक्षक गौरव पांडेय,उप निरीक्षक रमन शर्मा क्राइम उप निरीक्षक सृष्टि गुप्ता सहित थाना रातीबड़ पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।


