भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने किया संन्यास का ऐलान
नई दिल्ली। महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम की टेस्ट की दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। चेतेश्वर पुजारा न सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्कि प्रोफेशनल डोमेस्टिक क्रिकेट में भी आपको अब खेलते हुए नहीं दिखेंगे। पुजारा ने आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भारत के लिए 2023 में खेला था जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल था।



