खंडवा के सिहाडा़ रोड स्थित एक क्लब हाउस पर पुलिस ने छापा मारकर लगभग 2000 किलो विस्फोटक पदार्थो का जखीरा बरामद किया है l जिनमें सुतली बम भी शामिल हैं l अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए हैं ,मौके से विस्फोटक पदार्थ से भरी एक बोलेरो और एक स्कूटी भी बरामद हुई है l पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत Fir दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान भी लगभग पूरी कर ली गई है l चर्चा है कि अवैध पदार्थों के इस जखीरे से पूर्व मंत्री के बेटे का संबंध है और स्कूटी भी इन्हीं से संबंधित एक नेता की बताई जा रही है l आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा कि ये जखीरा पूर्व मंत्री के बेटे का है या नहीं है..?  फिलहाल शहर में तरह-तरह की चर्चाएं जारी है l