जमानत पर छूट कर आए आरोपियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
छतरपुर के राजनगर थाने के कोटा मे युवक की गोली मार कर हत्या कर दी ,घटना उस समय हुई जब आधा दर्जन हत्यारे घात लगाकर मृतक संतोष पटेल के घर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुये ,संतोष पटेल को गोली मार दी ,जो संतोष के सीने मे लगी ,लहुलुहान हालत मे परिजन जिला अस्पताल आ रहे थे ,तभी उसने दम तोड़ दी ,लेकिन पुलिस का उस समय अमानवीय चेहरा उजागर हो गया ,जब मृतक के परिजन पुलिस की लापरवाही से सतोष की हत्या होना करार देते हुये शव को बिना पोस्टमार्टम कराये सड़क पर जाम लगाने जा रहे थे ,तभी पुलिस के जवानो ने उससे रोकने की कोशिश की उसी समय सीएसपी सहित भारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रोकते हुये मृतक के परिजनो से झीना झपटी हो गई ,बाद मे शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया ,घटना की जानकारी लगते ही एसपी भी अस्पताल पहुंच गये ,घटना की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है ,आरोपी के खिलाफ लगातार मृतक के परिजन जान का खतरा बताते हुये पुलिस को आवेदन दे रहे थे।,आरोपी जमानत पर छूटकर आये थे।



