मुरैना में एक युवक ने सीमेंट व्यापारी कृष्णकांत शुक्ला के घर जाकर उन्हें आवाज दी बाहर बुलाया और नजदीक आने पर गोली मार दी। गोली पसलियों को चीरते हुए पेट में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल सीमेंट व्यापारी कृष्णकांत शुक्ला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है l जहां उनका इलाज चल रहा है, शुक्ला के भाई ने बताया कि हरेंद्र शुक्ला नामक युवक से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है l हरेंद्र शुक्ला रिटायर्ड फौजी हैं और उन्होंने ही रंजिश के चलते कृष्णकांत शुक्ला को गोली मारी है l पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है l