अभी-अभी : मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी
भोपाल l मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने बड़ा दायित्व सौंपते हुए नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में दोबारा सेवा विस्तार मिलने की सभी अटकलों पर विराम लग गया है।आदेश के अनुसार, वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल उनकी स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक और उसके बाद अधिकतम दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो।


