5 टेस्ट मैचों के 25 दिनों की मेहनत अब 35 रन और 4 विकेट तय करेंगे। इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। ओवल टेस्ट के आखिरी दिन अगर इंग्लैंड यह बचे हुए 35 रन बना लेता है तो वह सीरीज को अपने नाम कर लेगा, वहीं अगर भारत 4 विकेट चटकाने में कामयाब रहता है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो जाएगी। नए कप्तान और युवा भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ कराना भी किसी उपलब्धि से कम नहीं होगा।