सिलेंडर न मिलने पर चक्काजाम : डिलीवरी मैसेज आने के बाद भी नहीं मिली गैस , खाली टंकी रखकर हंगामा
अशोकनगर जिले में आज गैस सिलेंडर की डिलीवरी का मैसेज आने के बावजूद टंकी नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दो गैस एजेंसियों के उपभोक्ताओं ने पहले कोलूआ रोड पर चक्का जाम किया और फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर गेट पर खाली सिलेंडर रखकर हंगामा किया।
देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम खुलवाया l


