फरियादी ही निकला आरोपी कोतवाली पुलिस ने किया फर्जी फायरिंग कांड का खुलासा फरियादी ने अपने ही घर पर कराया था हवाई फायर
दतिया की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनगर फाटक पर 28 अक्टूबर 2025 को एक फायरिंग की घटना हुई थी जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था मामले को लेकर थाना कोतवाली में फरियादी प्रताप अहिरवार निवासी चूनगर फाटक बाहर, शिवम टॉकीज़ के पास ने द्रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात आरोपियों ने उसके घर के बाहर कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास किया है। घटना को लेकर थाना कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच में सामने आया कि फरियादी प्रताप अहीरवारी इस मामले में स्वयं आरोपी है जिसकी जानकारी आज प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने दी।
एसडीओपी ने बताया कि मामले को लेकर टीम गठित कर घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। संदिग्धों की तलाश में दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस ने संदेही धीरज यादव पुत्र बल्लन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी भटियारा मोहल्ला तलैया दतिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो खुलासा हुआ कि
फरियादी प्रताप अहिरवार ने ही अपने घर पर फायरिंग करवाने की साजिश रची थी, जिसमें आरोपी धीरज यादव ने अपने साथी सचिन सेन के साथ मिलकर 315 बोर के देसी कट्टे से हवाई फायर किया था।



