पढ़ते-पढ़ते अचानक ऐसा क्या हुआ कि दसवी की छात्रा की मौत हो गई ...?
भिंड l आलमपुर में 10वीं कक्षा की एक छात्रा की पढ़ाई करते समय अचानक मौत हो गई। डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर मौत का कारण साइलेंट कार्डियक अरेस्ट बताया है। तालगांव निवासी विनय कुमार दुबे अरूसी हाईस्कूल में शिक्षक है, उनकी 15 वर्षीय पुत्री शनिवार शाम अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी।
धटना के वक्त पिता स्कूल गए थे, माँ बगल के कमरे में टीवी देख रही थीं और छोटे भाई-बहन बाहर खेल रहे थे। जब पिता स्कूल से लौटे और बेटी को आवाज दी, तो कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाने पर वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिली। परिजन तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।



